MSP गारंटी से लेकर पुरानी पेंशन तक की मांग, भभुआ में किसानों-मजदूरों का प्रदर्शन

भभुआ( कैमूर) अंग्रेजों भारत छोड़ो– क्रांति दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा ** भारत – अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने , सभी फसलों के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाने , सभी किसानों का कर्ज माफ करने, जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने, चार लेबर कोड वापस लेने, रोजगार की गारंटी करने, न्यूनतम मजदूरी 26 000 रू० मासिक देने ,सभी भूमिहीनों को वास के लिए 5 डिसमिल जमीन देने, बिजली का निजीकरण पर रोक लगाने ,सभी योजना कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पेट्रोलियम एवं गैस के दाम कम करने , महंगाई पर रोक लगाने ,पुरानी पेंशन योजना लागू करने ** को लेकर राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत जग जीवन स्टेडियम गेट से मांगों के समर्थन में गगन भेदी नारों के साथ एक विशाल मार्च निकाला गया

जिसका नेतृत्व संयुक्त रूप से कामरेड लाल जी सिंह जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा, कामरेड भीम सिंह जिला मंत्री बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड ),कामरेड कतवारू दास जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ,का० ईश्वर लोक सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य बिहार राज्य किसान सभा( अजय भवन) एवं बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष कामरेड रंगलाल पासवान ने किया जो मुख्य मार्गो से होकर एकता चौक को पूरी तरह से घंटों जाम किया गया और कामरेड हाशिम खान की अध्यक्षता में सभा हुई ।

सभा में सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार को किसान- मजदूर- छात्र -नौजवान- महिला विरोधी करार दिया जो हमेशा पूंजी पतियों के लिए कानून बनाती और उनके लाखों करोड़ों का कर्ज माफ करती है। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस बल का जमावड़ा देखा गया । आंदोलन में कामरेड विजय सिंह यादव, रामराज सिंह जयप्रकाश निराला डॉ हरि नारायण पांडे ,बब्बन राम ,मोरध्वज सिंह, बृजेश कुमार सिंह रामचंद्र प्रसाद, लुटावन प्रसाद ,राम जी बिंद, बलदाऊ सिंह ,सुखवासी देवी ललिता देवी, यशोदा देवी, प्रमिला देवी विमला कुंवर ,गिरिजा देवी, बब्बन राम, प्रोफेसर कमला सिंह, त्रिवेणी गुप्ता ,मोहम्मद सुल्तान, कयामुद्दीन अंसार,हरिनाथ गौतम, गीता देवी, सुनैना देवी रीता देवी जैसे कुल 535 लोगों को गिरफ्तार कर सदर थाना ले जाया गया और 2 घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया ।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!