यौन अपराध के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार विडियो मामले में नाबालिग निरूद्ध

10 वर्षीय बच्चे से यौन अपराध के आरोप में 73 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, वीडियो प्रसारित करने के आरोप में नाबालिग निरुद्ध

भभुआ (कैमूर)। भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ कथित यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर भभुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद 73 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 11 अगस्त को पीड़ित बच्चे के परिजन की ओर से भभुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में गांव के ही 73 वर्षीय व्यक्ति पर 10 वर्षीय बच्चे के साथ यौन अपराध करने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान गांव के ही एक नाबालिग ने कथित तौर पर वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।परिवार की ओर से कथित वीडियो को पुलिस के समक्ष साक्ष्य के रूप में सौंपे जाने की बात कही गई है। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और छापेमारी कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में शामिल नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया है।पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!