सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन!वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

भभुआ (कैमूर)। सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। कैमूर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भभुआ थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को भभुआ थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर “sravipatel7” नामक यूजर आईडी से हथियार लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन शुरू किया।

सत्यापन के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान रवि पटेल उर्फ जगत पटेल, पिता-भान कुमार सिंह, निवासी कूड़ासन, थाना-भभुआ, जिला-कैमूर के रूप में की गई।वीडियो में हथियार का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किए जाने की पुष्टि के बाद भभुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी के विरुद्ध भभुआ थाना कांड संख्या-874/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज करते हुए धारा 25(9) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नामजद अभियुक्त रवि पटेल उर्फ जगत पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजरकैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन करना दंडनीय अपराध है।

पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री, हथियारों का प्रदर्शन अथवा आपराधिक गतिविधियों का महिमामंडन करने वाले पोस्ट और वीडियो की लगातार निगरानी की जा रही है।कैमूर पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गिरफ्तार अभियुक्त:रवि पटेल उर्फ जगत पटेल, पिता-भान कुमार सिंह, निवासी-कूड़ासन, थाना-भभुआ, जिला-कैमूर।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या कानून-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने से बचें और ऐसी किसी सामग्री की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!