शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार! 5310 लीटर शराब जब्तचंडीगढ़ से बिहार तक शराब तस्करी का खेल, चालक

पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 592 पेटी शराब बरामद कर चालक को पकड़ा, शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की जांच शुरू।वियो – बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद उत्पाद विभाग अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेप जब्त करने में सफलता हासिल की है।मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से बिहार के सुपौल जा रहे एक मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस बल हैरान रह गया।

ट्रक के अंदर छिपाकर रखी गई कुल 592 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें से 5310 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है,कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ही कंटेनर चालक सह तस्कर को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा राज्य के चरखी दादरी जिले के चरखी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार (पिता: मनेश) के रूप में हुई है।चेक पोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस शराब की विशाल खेप को चंडीगढ़ से लोड करके सुपौल सप्लाई करने ले जा रहा था। पुलिस ने शराब और कंटेनर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे सुपौल और हरियाणा के कौन-कौन से मुख्य सरगना शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सीमावर्ती इलाकों और राजमार्गों पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!