जिले में समग्र विकास को लेकर जिला परिषद की बैठक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा

जिला परिषद सामान्य बैठक में विकास योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देशग्रामीण सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और मनरेगा योजनाओं पर हुई चर्चा, जनप्रतिनिधियों ने उठाए क्षेत्रीय मुद्दे

भभुआ (कैमूर)। जिला परिषद, कैमूर (भभुआ) की सामान्य बैठक मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्थानीय माँ मुंडेश्वरी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष, सभी जिला परिषद सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। ग्रामीण सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, स्वच्छता मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई।जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाया।

सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों और प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि विभिन्न विभागों के लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।जिला परिषद अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा भविष्य की विकासात्मक योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!