बड़ी तकिया में सैदाशाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्सेपाक बड़े अदबोएहतेरम के साथ मनाया गया

बड़ी तकिया में सुफी संत हज़रत सैदाशाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक अकीदत के साथ संपन्न

चैनपुर प्रखंड के बड़ी तकिया में उमड़ी जायरीन की भीड़, अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए की गई दुआ; इंतेजामिया कमेटी रही पूरी तरह मुस्तैद

चैनपुर (कैमूर)।कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ी तकिया में शुक्रवार को सुफी संत हज़रत सैदाशाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक पूरे अकीदत, एहतराम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचे और चादरपोशी व फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।उर्स के दौरान दरगाह परिसर में दिनभर जायरीन का तांता लगा रहा। लोगों ने सुफी संत की दरगाह पर हाजिरी लगाकर अपनी मन्नतें मांगीं।

धार्मिक माहौल के बीच पूरे परिसर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह रहा।उर्स के सफल आयोजन के लिए इंतेजामिया कमेटी के सदस्य पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभालते रहे। जायरीन की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर इंतेजामिया कमेटी के साहेब खान, हैदर अंसारी, अब्दुल कलाम, आरजू अंसारी, वसीम अंसारी, इकबाल अंसारी, अफरोज अंसारी, दानिश खान, सकील अंसारी, अरमान खान, फरीद अंसारी, तौसीफ अंसारी एवं आजाद अंसारी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कमेटी के सदस्यों ने सभी जायरीन का स्वागत करते हुए उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ, जिसमें देश और समाज में शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की कामना की गई।

कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!