फैक्ट्री जा रही महिला को हाईवा ने कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

फैक्ट्री जा रही महिला को हाईवा ने कुचला, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

दुर्गावती। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। छांव स्थित लिंक रोड पर तेज रफ्तार लोडेड हाईवा ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजा तथा उचित कार्रवाई की मांग करने लगे।मृतका की पहचान चांद थाना क्षेत्र के चंदौस गांव निवासी सुषमा देवी (34 वर्ष), पति रामायण बिंद के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार सुषमा देवी प्रतिदिन की तरह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर छांव स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने जा रही थीं। इसी दौरान लिंक रोड पर लोडेड हाईवा की चपेट में आ गईं। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं और हाईवा की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीणघटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने छांव स्थित लिंक रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने से आवागमन भी प्रभावित रहा।डीएसपी और थानाध्यक्ष ने संभाला मोर्चासड़क जाम और ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ।

मौके पर डीएसपी, दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया। काफी मशक्कत के बाद डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव को मौके से उठाने दिया गया।चार बच्चों की मां थी सुषमा देवीमृतका के बड़े ससुर रामदास बिंद ने बताया कि सुषमा देवी रोजाना की तरह फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। उन्होंने बताया कि मृतका चार बच्चों की मां थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की, ताकि बच्चों के भरण-पोषण में मदद मिल सके।सरकारी नौकरी और अधिक मुआवजे की मांगचांद प्रखंड के कुटी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह ने कहा कि चंदौस गांव की महिला छांव स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए आ रही थी। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतका का परिवार गरीब है और हादसे के बाद परिवार के सामने बड़ी आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा देने के साथ परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की, ताकि बच्चों और परिवार का भरण-पोषण हो सके।पुलिस ने घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में महिला की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

( कैमुर से से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!